samvaad
छत्तीसगढ़

कमजोर एवं पीडि़त व्यक्ति को न्याय दिलाने की प्राथमिकता तय करें-संजीव झा नव पदोन्नत नायब तहसीलदारों को कलेक्टर ने बधाई के साथ विदाई


अंबिकापुर। कलेक्टर संजीव कुमार झा की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में नव पदोन्नत नायब तहसीलदारों को पदस्थापना कार्यालय में बेहतर कार्य करने हेतु विदाई दी गई। इस अवसर पर पदोन्नत अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
कलेक्टर संजीव कुमार झा ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी अपने नए पदस्थापना स्थल में अपने दायित्व का शत-प्रतिशत निर्वहन करें। चूंकि आपका कार्य जमीन से जुड़ा एवं संवेदनशील प्रवृृत्ति का होता है इसलिए मामलों का निपटारा बिना विवाद के किया करें। सबसे कमजोर एवं पीडि़त व्यक्ति को न्याय दिलाने की प्राथमिकता तय करें।
ज्ञातव्य है कि राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा राजस्व निरीक्षकों की पदोन्नति नायब तहसीलदार के पद पर की गई है। इसके अंतर्गत जिले के राजस्व निरीक्षक बिंदेश्वर प्रजापति, सुशील शुक्ला, संजय शर्मा सूरजपुर जिले में अपनी सेवाएं देंगे। भीमा सिंह को बलरामपुर जिले में एवं रामबिलास मानिकपुरी का नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नति उपरांत कोरिया जिले में अपनी सेवाएं देनी होगी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अमृत लाल धु्रव, डिप्टी कलेक्टर नीलम टोप्पो, कलेक्टर कार्यालय के भू अभिलेख शाखा अधीक्षक अमित कुमार झा, तहसीलदार भूषण मंडावी सहित आरआइ संघ के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply