samvaad
छत्तीसगढ़

निखार समर कैंप में बच्चे हुनर तराशने के साथ कर रहे व्यक्तित्व विकास 00 बच्चों को सुरक्षा की दृष्टि से आत्मनिर्भर बनाने के लिए निखार समर कैंप में दिया जा रहा ताइक्वांडो का प्रशिक्षण


सूरजपुर। शासकीय प्राथमिक शाला झारपारा पम्पापुर में 15 दिवसीय नि:शुल्क निखार समर कैंप 2022 का आयोजन किया गया है । समर कैंप के प्रभारी गौतम शर्मा ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों में समर कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए काफी उपयोगी सिद्ध होता हैं । यही कारण है कि अब धीरे-धीरे समर कैंप का चलन बढ़ते जा रहा है। समर कैंप में कई तरह की गतिविधियां होती हैं, जिससे बच्चों की छुपी हुई प्रतिभा सामने आती है। निखार समर कैंप 2022 में ताइक्वांडो,गुड टच – बैड टच, पेंटिंग,अभिव्यक्ति क्षमता विकास, योग प्रशिक्षण, सड़क सुरक्षा,बाल अधिकार, बाल अपराध एवं आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विधाओं और विषयों पर प्रशिक्षण कुशल प्रशिक्षकों द्वारा दिया जा रहा है । समर कैंप में झारपारा स्कूल के बच्चों के साथ गाँव के अन्य बच्चे भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। निखार समर कैंप 2022 के पहले दिन प्रतिभागियों का पंजीयन किया गया । इसके बाद बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए ताइक्वांडो का प्रशिक्षण सूरजपुर जिले के कुशल प्रशिक्षक ताइक्वांडो के फर्स्ट डॉन ब्लैक बेल्ट सहदेव राम रवि के द्वारा दिया जा रहा है। ताइक्वांडो में अभी तक फ्रंट किक, पंच, स्टेचींग के बारे में बताया गया है। आगे छात्राओं को ब्लॉक,हाथ छुड़ाना,बाल को छुड़ाना,किसी भी प्रकार की पकड़ से खुद को छुड़ाना, हेयर क्लिप, पेन, क्लेचर, सेफ्टी पिन आदि से आत्मरक्षा के तमाम दांव पेंच सिखाये जायेगें । ताइक्वांडो के साथ ही अभी तक शिक्षक गौतम शर्मा के द्वारा बच्चों को पेंटिंग और बाल अपराध के बारे में प्रशिक्षण दिया गया है। निखार समर कैंप के आयोजन से गाँव के बच्चों एवं अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply