samvaad
छत्तीसगढ़

होलीक्रॉस संस्था को कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा ने 1.13 करोड़ कर पटाने किया नोटिस जारी


अंबिकापुर। सरगुजा कार्यालय कलेक्टर भू अभिलेख शाखा द्वारा होलीक्रॉस संस्था पर एक करोड़ तेरह लाख रुपये कर अदायगी का नोटिस जारी किया है। भू अभिलेख शाखा के अधीक्षक अमित कुमार झा ने बताया कि संस्था द्वारा दो एकड़ जमीन का बिना डायवर्सन कराए उसका व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा था, जिसे संज्ञान में लेते हुए संस्था को भूमि डायवर्सन करवाने व 23 लाख 60 हजार रुपये कर अदायगी का नोटिस जारी किया गया है। साथ ही पुराने डायवर्सन जिसका 30 वर्ष पूर्ण हो चुका है, उस जमीन के कर का पुनर्निधारण करते गए 89 लाख 40 हजार रुपये पटाने का नोटिस जारी करते हुए उक्त भूमि में होलीक्रॉस स्कूल संचालन से संबंधित समस्त दस्तावेज के साथ 25 मई तक उपस्थित होने कहा गया है। उक्त दिनांक को अनुपस्थिति की दशा में प्रशासन द्वारा एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी। इस तरह संस्था पर कुल एक करोड़ 13 लाख रुपये का कर पटाने का कार्यालय कलेक्टर भू अभिलेख शाखा अधीक्षक अमित कुमार झा द्वारा नोटिस जारी किया गया है।

Leave a Reply