अंबिकापुर। दक्षिण अंडमान सागर और नजदीकी दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में 15 मई से मानसूनी गतिविधियों की हलचल के संकेत मिल रहा है। इस बीच चक्रवाती तूफान के तेजी से घटते प्रभाव के बाद मध्य भारत में एक बार फिर हवा की दिशा बदल कर पश्चिम-पश्चिमोत्तरी होने से तापमान के बढऩे की संभावना बन गई है। 16 मई को उत्तर भारत में एक नए पश्चिमी विक्षोभ की भी संभावना है। स्थानीय तापमान में आने वाले एक दो दिनों में तापमान दो से तीन डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।
Leave a reply
