अंबिकापुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के मंगरैलगढ़ ग्राम पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां सबसे पहले ऐतिहासिक मंगरेलगढ़ी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की और मंदिर परिसर में बेल का पौधा लगाया। मंगरैलगढ़ राम वनगमन से संबधित है जहां वनवास के दौरान भगवान श्रीराम ने भ्रमण किया था।
मुख्यमंत्री मंगरैलगढ़ में मातृछाया आवासीय संस्कृत विद्यालय गए और वहां पढ़ रहे बच्चों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के आगमन पर यहां के बच्चों ने गुलमोहर फूल का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। बच्चों ने मुख्यमंत्री के आगमन पर उनके लिए स्वागत गीत भी गाया। बच्चों ने Óझूम-झूम हर कली बार-बार कह चली, आप जो आए तो महक उठी गली-गलीÓ गीत गाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मंगरैलगढ़ में कई बड़ी घोषणाएं भी की। इनमें मंगरैलगढ़ भौंराडांड मांड नदी तक सड़क निर्माण, मंगरैलगढ़ मांड नदी पर एनीकट निर्माण, मंगरैलगढ़ प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल के नए भवन का निर्माण, केरजू में पुलिस चौकी की स्थापना, सीतापुर में आडिटोरियम का निर्माण, मंगरैलगढ़ में 25 लाख रुपये के सामुदायिक भवन के निर्माण जैसी बड़ी घोषणाएंं की। इस दौरान मुख्यमंत्री को स्थानीय स्व सहायता समूह की महिलाओं ने खुद के बनाए हुए स्थानीय उत्पादों की टोकरी भेंट की और मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम में स्थानीय लोगों से बात करते हुए योजनाओं के बारे में पूछा और लोगों की समस्याओं से जुड़े प्रश्नों पर स्थानीय अधिकारियों को तत्काल निराकरण करने का निर्देश दिए।
छात्रा ने कहा हमें जाना है आपके गांव-
भेंट-मुलाकात के क्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सीतापुर विधानसभा के राजापुर में स्कूली छात्रा ने कहा कि हमें आपके गांव जाना है, उस स्कूल को देखना है जहां आप पढ़े। मुख्यमंत्री ने फौरन बच्ची की इच्छा पूरी करते हुए उनके गांव लाने के निर्देश कलेक्टर को दिए हैं। इसके पहले उन्होंने अपने गांव के बारे में जानकारी दी और बताया कि नदी-नालों को पार करके वे दुर्ग जिले के स्कूल में पढऩे जाते थे। इसके बाद आंदोलन किया, जिससे उनके गांव में पुल बना और पहुंच मार्ग की सुविधा लोगों को मिल पाई। मुख्यमंत्री भोजन करने के लिए राजनाथ एक्का के घर पहुंचे यहां उनके परिजनों ने पारंपरिक गीत गाकर और स्थानीय फूल-पत्तियों से बना गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।
सीतापुर में बनेगा आडिटोरियम, केरजू में खुलेगी पुलिस चौकी मंगरैलगढ़ में मुख्यमंत्री ने की आम जनता से भेंट मुलाकात मंगरैलगढ़ी देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना, बच्चों से की मुलाकात

Leave a reply