samvaad
छत्तीसगढ़

सामाजिक जीवन के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करनेमहाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण

सूरजपुर। यहां के शासकीय महाविद्यालय एम.ए. समाजशास्त्र द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को देवीपुर ग्राम पंचायत के डबरीपारा में शैक्षणिक भ्रमण हेतु ले जाया गया। जहां छात्र छात्राओं ने डबरीपारा के सामाजिक जीवन के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन किया। डबरीपारा में अशिक्षा, पेयजल, रोजगार की समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिले के समीप होते हुए भी अशिक्षा, अंधविश्वास, रूढ़ीवादिता, अज्ञानता की समस्याओं के विभिन्न कारणों का अध्ययन कर तथ्य संकलित किया। यह शोध अध्ययन समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष सहायक प्राध्यापक सुश्री प्रतिभा कश्यप एवं अतिथि व्याख्याता  हेमेन्द्र कुमार सेन के मार्ग दर्शन में किया गया। शैक्षणिक भ्रमण निश्चित रूप से छात्र-छात्राओं में शोध प्रवृति को विकसित करेगी एवं ग्राम के समस्याओं को लेकर छात्र, छात्राओं में जागरूकता आयेगी। सहायक प्राध्यापक सुश्री प्रतिभा कश्यप ने डबरीपारा के मूलभूत समस्याओं के जानकारी से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। वहीं अतिथि व्याख्याता श्री सेन के द्वारा बाल विवाह, जागरूकता की कमी, पिछडेपन से संबंधित जानकारी को दी गई। इस शैक्षणिक भ्रमण में समाजशास्त्र द्वितीय सेमेस्टर के 11 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता प्रदान की।

Leave a Reply