samvaad
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम की तैयारी को लेकर कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठककलेक्टर ने अधिकारियों को 30 अप्रैल तक सभी आवश्यक तैयारी पूर्ण करने के दिये निर्देश

बलरामपुर 25 अप्रैल 2022/ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का 04 से 06 मई तक विधानसभा क्षेत्र सामरी, रामानुजगंज तथा प्रतापपुर में दौरा कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र के किन्हीं तीन ग्रामों में आकस्मिक दौरा कर क्षेत्र में उपलब्ध नागरिक सुविधाओं, शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रगतिरत कार्य एवं शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण किया जायेगा साथ ही ग्रामीणों, प्रमुख व्यक्तियों एवं जनप्रतिनिधियों से प्रत्यक्ष भेंट एवं चर्चा कर उनसे फीडबैक एवं सुझाव प्राप्त किये जायेंगे। इस संबंध में कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने समस्त अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें कार्य एवं दायित्व सौंपा है तथा आगामी 30 अप्रैल 2022 तक सभी आवश्यक व्यवस्था पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने मुख्यमंत्री की निर्धारित प्रवास कार्यक्रम की सम्पूर्ण व्यवस्था एवं सफल संचालन हेतु अधिकारियों को विभिन्न कार्यों का दायित्व सौंपा है। मुख्यमंत्री प्रवास के दौरान सम्पूर्ण कार्यक्रम के संपादन तथा मौके पर की जाने वाली घोषणाओं, जनता की मांगों, समस्याओं जनशिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रीता यादव को नोडल अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बलरामपुर श्री भरत कौशिक एवं डिप्टी कलेक्टर श्री दीपक निकुंज को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। कानून व्यवस्था हेतु दण्डाधिकारी आदेश प्रसारित करने तथा हेलीपेड निर्माण एवं सम्पूर्ण कानून व्यवस्था के समन्वय हेतु अपर कलेक्टर श्री श्याम सिंह पैकरा को नोडल अधिकारी, मुख्यमत्री प्रवास से संबंधित समस्त जानकारी संकलन, समीक्षा एवं फोल्डर तैयार करने संयुक्त कलेक्टर श्री हेमलाल गायकवाड़ को नोडल एवं डिप्टी कलेक्टर श्री दीपक निकुंज को सहायक नोडल अधिकारी, जिले के अंतर्गत समस्त विभागों(लोक निर्माण/वन/जलसंसाधन विभाग) के विश्रामगृह में आवश्यक सम्पूर्ण व्यवस्था विभागीय समन्वय से सुनिश्चित करने हेतु संयुक्त कलेक्टर श्री आर.एन.पाण्डेय को नोडल एवं समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। भ्रमण/प्रवास के दौरान उच्च अधिकारियों/स्थानीय जनप्रतिनिधियों हेतु नए एवं पुराने सर्किट हाउस बलरामपुर में स्वल्पाहार एवं भोजन की संपूर्ण व्यवस्था एवं हेलीपेड स्थल पर बेरिकेडिंग हेतु आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने वनमण्डलाधिकारी श्री विवेकानन्द झा को नोडल अधिकारी, अनुभाग क्षेत्र में दण्डाधिकारी आदेश प्रसारित करने, क्षेत्रीय अधिकारियों से समीक्षा, अनुभाग क्षेत्र की समस्त सुविधाएं, आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना, समस्त विभागों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक जानकारी तैयार करने सहित अन्य कार्यों हेतु समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को नोडल अधिकारी एवं सर्व तहसीलदार को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। हेलीपेड निर्माण, सर्किट हाउस एवं भ्रमण/प्रवास/जनचौपाल/विश्राम के दौरान समस्त आवश्यक व्यवस्थाए सुनिश्चित करने हेतु कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री एन.एक्का को नोडल अधिकारी, प्रवास के दौरान प्रभारी क्षेत्रों में विशेष सतर्कता, आवश्यकतानुसार सर्च, एरिया डोमिनेशन, आर.ओ.पी की कार्यवाही, पुलिस थानों/चौकियों एवं कैम्पों के बल को सतत् सक्रिय रखने, कार्यक्रम स्थल हेलीपेड स्थल एवं सम्पूर्ण जिला क्षेत्र में कानून व्यवस्था/भीड़ प्रबंधन हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार नायक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन श्री प्रशान्त कतलम को नोडल अधिकारी, रात्रि प्रवास के दौरान भेंट करने वाले जनप्रतिनिधियों एवं प्रमुख व्यक्तियों से समन्वय एवं भेंट हेतु आवश्यक व्यवस्था के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री जे.आर.प्रधान को नोडल अधिकारी तथा जिला मिशन समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान श्री रामप्रकाश जायसवाल, श्रम पदाधिकारी श्री नितेश विश्वकर्मा एवं कार्यपालन यंत्री जल संसाधन श्री सिलवेस्टर मिल को सहायक नोडल अधिकारी, प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री से भेंट करने वाले संगठनों से समन्वय एवं आवश्यक व्यवस्था हेतु सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री आर.के.शर्मा को नोडल तथा उप संचालक पंचायत एवं समाज कल्याण श्री चन्दमा यादव एवं एडीपीओ (एसएसए) श्री मनोहरलाल जायसवाल को सहायक नोडल, कार्यक्रम स्थल/सर्किट हाउस/विश्राम गृहों में व्हीव्हीआईपी हेतु प्रभारी अधिकारी से समन्वय कर स्वल्पाहर एवं भोजन व्यवस्था हेतु खाद्य अधिकारी श्री शिवेन्द्र बहादुर काम्ठे को नोडल अधिकारी एवं प्रबंधक खाद्य नागरिक आपूर्ति श्री आर.एन.सिंह, जिला विपणन अधिकारी श्री अरूण विश्वकर्मा, प्रबंधक छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर कार्पोरेशन श्री प्रेमराज साव को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। मीडिया प्रतिनिधियों से प्रेस कॉन्फ्रेंस हेतु समन्वय एवं आवश्यक व्यवस्था तथा

Leave a Reply