samvaad
छत्तीसगढ़

विदाई समारोह में आर्यन मिस्टर डीएवी और दीप्ति मिस डीएवी चयनित


बलरामपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पतरातू के डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में कक्षा 11वीं के छात्र-छात्राओं द्वारा कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत तिलक लगाकर, पुष्पगुच्छ देकर की गई। मंच संचालन कक्षा 11वीं के छात्र आकाश कुमार मित्तल ने किया। कार्यक्रम के बीच में नृत्य तथा 12वीं के छात्रों के लिए खेल का भी प्रबंध किया गया था। कार्यक्रम को नया मोड़ देते हुए मिस्टर डीएवी तथा मिस डीएवी का चयन किया गया, जिसमें मिस्टर डीएवी 12वीं के छात्र आर्यन कुशवाहा तथा मिस डीएवी में दीप्ति रानी का चयन हुआ। कार्यक्रम का समापन विदाई गीत द्वारा किया गया। अंत में डीएवी के प्राचार्य आशुतोष झा ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए 12वीं की वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया व परीक्षा में सफल होने के टिप्स दिए।

Leave a Reply