अंबिकापुर। सूरजपुर जिले के कलेक्टर डॉ.गौरव सिंह के दिशा-निर्देश में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.आरएस सिंह ने टीबी और कोविड संक्रमण की कड़ी को तोडऩे हेतु पिरामल स्वास्थ्य की जागरूकता रथ वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पिरामल स्वास्थ्य छत्तीसगढ़ और जिला क्षय नियंत्रण केंद्र सूरजपुर के संयुक्त तत्वावधान में आश्वासन कंैपेन 100 दिनों तक चलाया जाएगा। अभियान के अंतर्गत पिरामल स्वास्थ्य कार्यकर्ता विकासखंड के सभी गांवों में जाकर जागरूकता के लिए मीटिंग करेंगे और संभावित टीबी मरीज का सेंपल डीएमसी तक पहुंचाने की पहल करेंगे, जिससे टीबी रोगी का जांच व उपचार किया जाएगा। यह कार्यक्रम यूएसएआइडी के सहयोग से संचालित किया जा रहा है ।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.आरएस सिंह ने कहा कि टीबी बीमारी के उपचार और जांच की सुविधा सभी स्वास्थ्य केंद्रों में निश्शुल्क है। कहीं भी किसी को जांच, उपचार और दवा की उपलब्धता में समस्या हो तो इसकी जानकारी उन्हें फोन से दें। सूरजपुर जिला को टीबी मुक्त जिला बनाने का हम अथक प्रयास करेगें। जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी डॉ.वीबी टोप्पो ने कहा कि पल्मोनरी टीबी की बीमारी को रोकना आवश्यक है। पल्मोनरी टीबी का उपचार नहीं होने पर समाज के कई लोग संक्रमित हो सकते हैं। दवा शुरू होने यानी रोगी के आठ खुराक ले लेने पर रोगी दूसरों को संक्रमित नहीं कर सकता। जिला कार्यक्रम समन्वयक प्रतिभा लकड़ा ने कहा कि पिरामल स्वास्थ्य के कार्यकर्ता सूरजपुर जिले के सभी ग्राम, पारा टोला तक जाएंगे, जिसका लाभ शासन और ग्रामीण दोनों को होगा। इसे अवसर मानकर समन्वय के साथ कार्य करना होगा। ज्यादा से ज्यादा संभावित टीबी के लक्षण वाले व्यक्ति का बलगम जांच हो। पॉजिटिव आने पर तत्काल दवा शुरू किया जाए। पीपीएम संजीत सिंह ने कहा कि हवा के द्वारा फैलने वाली प्रमुख बीमारियों में एक टीबी है, जिसे रोकने के लिए सिविल सोसायटी को आगे आना चाहिए। सरकार की कोशिश और आमजनों के सहयोग से ही सूरजपुर जिला को टीबी मुक्त बना सकते हैं। सूरजपुर जिला प्रवेक्षक राजनारायण द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि व्यक्ति और व्यक्तित्व की दक्षता का प्रदर्शन परियोजनाओं के परिणामों से मापा जाता है। पिरामिल स्वास्थ्य के कार्यकर्ता पूरे जोश और उत्साह के साथ कार्य करेंगे, जिससे निश्चय ही सफलता मिलेगी। कार्यक्रम में जनेश्वर सिंह, कविता गुप्ता एसटीएस, सुभाष यादव एलटीएलएस, नगीना सिन्हा टीएल, कविता राजवाड़े रामानुजनगर, कामेश्वर राजवाड़े सूरजपुर, शुभम ओझा भैयाथान, मिथलेश कुमार प्रतापपुर, सुनील ठाकुर, आकाश साहू प्रेमनगर, पूजा कुमारी, संगीता राजवाड़े, नीलू राजवाड़े, रजनी सिंह, तारामणि राजवाड़े, सूर्यमणि राजवाड़े सहभागी रहे।
टीबी और कोविड संक्रमण की कड़ी को तोडऩे पिरामल स्वास्थ्य जागरूकता रथ रवाना पल्मोनरी टीबी का उपचार नहीं होने पर समाज के कई लोग हो सकते हैं संक्रमित

Leave a reply