samvaad
छत्तीसगढ़

चांदो रेंजर के व्यवहार से खफा सर्व आदिवासी समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी


बलरामपुर। सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष बसंत ने बलरामपुर वन मंडलाधिकारी को ज्ञापन पत्र के माध्यम से वन परिक्षेत्र अधिकारी चांदो के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। बताया गया है कि वन परिक्षेत्र अधिकारी चांदो के विरूद्ध दुव्र्यवहार की शिकायत के बाद भी आज पर्यंत कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई है। आदिवासी बाहुल्य एवं पांचवी अनुसूची जिला होने के बाद भी क्षेत्र के भोले-भाले आदिवासियों एवं महिलाओं के साथ दुव्र्यवहार वन परिक्षेत्र अधिकारी के द्वारा किया गया है। इसके विरोध में रेंजर हटाओ, जंगल बचाओ का नारा देते हुए छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के द्वारा अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की तैयारी में जुट गया है। बताया गया है कि इस मामले को जांच अधिकारी ने हल्के में लिया गया। जबकि समूह की महिलाओं ने वन परिक्षेत्राधिकारी के दुव्र्यवहार को लेकर आक्रोश व्यक्त किया था। इसकी जानकारी छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज जिला बलरामपुर के अध्यक्ष को भी दी थी। 30 मार्च 2022 को तीन दिवस के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का आश्वासन दिया गया, जिसका परिणाम ढाक के तीन पात रहा। ऐसे में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन 18 अप्रैल, सोमवार से प्रारंभ करने की चेतावनी छग सर्व आदिवासी समाज के द्वारा देने के साथ ही उचित कार्रवाई नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल करने आगाह कराया है।

Leave a Reply