samvaad
छत्तीसगढ़

झोला छाप डॉक्टर से न कराएं इलाज


अंबिकापुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पीएस सिसोदिया ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर खान-पान व रहन-सहन हेतु सचेत रहें। शासन द्वारा निर्धारित शैक्षणिक योग्यताधारी चिकित्सक से ही स्वास्थ्य की जांच कराना सुनिश्चित करें। जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग को बिना डिग्री एवं अनुमति के ग्रामीण क्षेत्र में घूम-घूम कर ईलाज करने वालों पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
मैनपाट के विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.आरएस सिंह ने बताया कि मैनपाट विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सरभंजा के आस-पास झोला छाप बंगाली डॉक्टर सक्रिय हैं, जिसके द्वारा ग्रामीणों को भ्रमित कर इलाज किया जा रहा है, जो सर्वथा अनुचित है। सरभंजा के निकटतम आमजनों के लिए स्वास्थ्य केंद्र कमलेश्वरपुर में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध है। लोगों से अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने कहा गया है। किसी भी झोला छाप डाक्टर से इलाज नहीं कराने की समझाइश दी गई है। उन्होंने आम नागरिकों से अपेक्षा व्यक्त की है कि वे योग्य व अनुभवी चिकित्सक के पास जाकर ही इलाज कराएं।

Leave a Reply