अंबिकापुर। सरगुजा जिले के कलेक्टर संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में खाद्य पदार्थों में हो रही मिलावट को रोकने का कार्य चल रहा है। आम नागरिकों को शुद्ध एवं स्वास्थ्यप्रद खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कराने मिलावटखोरों पर कड़ी कार्रवाई हो रही है।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ने बताया कि विगत छह अप्रैल 2022 को बंगाली चौक अंबिकापुर में फेरी वाले दूध विक्रेता के प्रतिष्ठान का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, इस दौरान विक्रेता अस्थाई रुप से दूध विक्रय करते हुए पाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रशांत कुमार तिवारी ने दूध का नमूना लिया। नमूने को परीक्षण के लिए खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर यदि गुणवत्ताहीन पाया जाता है तो उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Leave a reply
