samvaad
छत्तीसगढ़

तीन दिवसीय आंदोलन में लिवशाकसं का एक धड़ा शामिल नहीं संघ के जिला अध्यक्ष ने कहा-मुख्यमंत्री मांगों को लेकर जल्द करेंगे घोषणा


राजपुर। छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ में दो फाड़ देखने को मिल रहा है। संघ के कुछ सदस्य जहां अपने शासकीय कार्य पर उपस्थित है तो वहीं दूसरा धड़ा अपनी कुछ मांगों को लेकर सोमवार से तीन दिवसीय आंदोलन पर है। संघ के जिला अध्यक्ष संतोष मिश्रा ने प्रेस को बयान जारी कर कहा है कि छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ पंजीयन क्रमांक 79/2001 के द्वारा कोई आंदोलन नहीं किया जा रहा है। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में प्रस्तावित आंदोलन से उनके संघ का कोई लेना-देना नहीं है। संघ द्वारा ऐसी कोई भी आंदोलन प्रस्तावित नहीं है। संघ के सभी सदस्य चार अप्रैल 2022 को रायपुर में आयोजित मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के सम्मान समारोह में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के संयुक्त बैनर तले उपस्थित हुए थे, जिसमें उनकी प्रमुख मांगें वेतन विसंगति, महंगाई भत्ता सहित अन्य मांगों पर  मुख्यमंत्री के द्वारा बहुत जल्द घोषणा करने की बात संयुक्त मंच पर कही गई है, जिसके पालन में हमारे संघ के सभी सदस्य हड़ताल पर नहीं है। वे अपना कार्य पूर्ववत कर रहे हैं। आंदोलन में छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ पंजीयन क्रमांक 79/2001 का कोई भी सदस्य उपस्थित नहीं है।

Leave a Reply