samvaad
छत्तीसगढ़

अपै्रल महीने में टूटा 12 वर्षों का रिकॉर्ड, तापमान 41.4 डिग्री तक पहुंचा


अंबिकापुर। सरगुजा में पिछले कई दिनों से झुलसा देने वाली तेज गर्मी पड़ रही है। पूरा सरगुजा लू की चपेट में है। अंबिकापुर के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अपै्रल का महीना अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को सबसे अधिक तापमान 41.4 डिग्री दर्ज किया गया है, जो कि पिछले 12 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके पूर्व 11 अपै्रल 2010 को 41.2 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था।
बता दें कि अपै्रल महीने में गर्मी पडऩी शुरू हो जाती है, पर इस वर्ष अपै्रल महीने में ही लोगों को गर्मी ने झुलसाना शुरू कर दिया है। तेज धूप व लू से लोग परेशान हो रहे हैं। तापमान का पारा लगातार बढ़ते जा रहा है। 11 अपै्रल को अंबिकापुर का तापतान 41.4 डिग्री दर्ज किया गया है। जो कि पिछले 12 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 11 अपै्रल 2010 को 41.2 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था। रिकॉर्ड तोड़ तेज गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल है। घरों से बाहर निकलने में लोगों को परेशानी हो रही है। बढ़ती गर्मी के साथ ही बाजार में जूस व कोल्ड ड्रिंक्स की मांग बढऩे लगी है। तेज धूप से राहत पाने के लिए लोग गमछा, तौलिया, स्कार्फ से चेहरा ढंकना शुरू कर दिए हैं। तेज धूप के कारण सड़कों पर निकले राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरों में कूलर-पंखों की हवा भी बेअसर साबित हो रही है। एसी युक्त कमरों से निकलने के बाद लगने वाली तेज धूप से बीमारी की संभावना बनी हुई है।

Leave a Reply