अंबिकापुर। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय संगठन के आह्वान पर भाजपा किसान मोर्चा सरगुजा के जिला अध्यक्ष जन्मेजय मिश्रा के मार्गदर्शन व किसान मोर्चा दरिमा मंडल के अध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से लाभांवित किसानों का तिलक लगाकर, भगवा गमछा व श्रीफल देकर सम्मान किया गया। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने कहा कि किसानों का मान-सम्मान रखने के लिए भारतीय जनता पार्टी हमेशा आगे आई है। जिला उपाध्यक्ष काशी केसरी, भाजपा मंडल के महामंत्री राजू सिंह, संयोजिका अरुणा सिंह, अध्यक्ष श्रवण सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित किया। मंच का संचालन मनोहर सिंह ने और आभार प्रदर्शन किसान मोर्चा मंडल के महामंत्री धंगरा सिंह ने किया। इस मौके पर कई किसानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दरिमा मंडल के मोहनपुर में किसान मोर्चा द्वारा रामचरण पटेल, लोधा राम, सहस राम, खेदलु राम, बंधन राम, सोनसाय, भटकुल, राजकुमार, सुख सागर, सुखा राम, बोखा राम, बडखा राम, नान बाबू, दिलसु, बहादुर, देवधर, श्रवण चौहान, कमल, राजू, गेंद राम, परमानंद, आनंद, बुधना, बंशी, चैनसाय, मनोहर, बोलवा के साथ काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Leave a reply
