samvaad
छत्तीसगढ़

शादी का प्रलोभन देकर युवती को भगाने व अनाचार का आरोपी धराया


सूरजपुर। अपहरण व अनाचार के  आरोपी को जिले की प्रेमनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।बताया गया है कि एक अप्रैल को प्रेमनगर क्षेत्र की एक युवती ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी नीरज सोनी ने उसे बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर भगाकर ले गया और जबरन उसके साथ अनाचार किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्व थाना प्रेमनगर में धारा 363, 366, 376(2)(ढ) 6 पास्को एक्ट के तहत मामला पंजीबद्व किया। महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही व आरोपियों की जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक  राजेश अग्रवाल ने जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रेमनगर की पुलिस फरार आरोपी की पतासाजी में लगी हुई थी इसी बीच मुखबीर की सूचना पर आरोपी नीरज सोनी को ग्राम सोहगा, थाना दरिमा से गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी बिपिन लकड़ा, एएसआई हरिराम टंडन, आरक्षक चंद्रकांत बिजनेर, बेंचू सोलंकी, महिला आरक्षक सिंधु व सैनिक तुफान सिंह सक्रिय रहे।

Leave a Reply