samvaad
छत्तीसगढ़

चोरी की 6 नग बाईक के साथ सिरमिना का युवक गिरफ्तार 0 बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर, चाम्पा व कोरबा से किया था बाईक पार 0 जिले के रेवटी पुलिस की कार्रवाई


*सूरजपुर। चोरी की बाईक बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश कर रहे कोरबा जिले के ग्राम सिरमनी के युवक को पकड़कर रेवटी पुलिस ने 6 नग बाईक बरामद किया है। आरोपी ने जप्त किये गए मोटर सायकलों को बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर-चाम्पा व कोरबा से चोरी किया था। जप्त बाइक की कीमत सवा तीन लाख रुपये आंकी गई है। बताया गया है कि सोमवार को चौकी प्रभारी रेवटी के.डी.बनर्जी को मुखबीर से सूचना मिली कि रामपुर में एक व्यक्ति चोरी की मोटर सायकल बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर चौकी रेवटी की पुलिस ग्राम रामपुर पहुंची और संदिग्ध एक व्यक्ति को फैशन प्रो मोटर सायकल सहित पकड़ा। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम महेन्द्र उर्फ मोनू पिता श्याम रतन उम्र 26 वर्ष निवासी सिरमीना चौकी कोरबी, थाना पसान जिला कोरबा का रहने वाला बताया। जिससे मोटर सायकल के संबंध में दस्तावेज की मांग करने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। हिकमत अमली से पूछताछ करने पर पकड़े गए व्यक्ति ने 5 और मोटर सायकल चोरी कर छुपाकर रखना बताया। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर फैशन प्रो, होण्डा ड्रीम योगा, होण्डा सीबी साईन डीएक्स, हीरो स्पेलेन्डर व हीरो होण्डा साईन मोटर सायकल बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 41(1-4).379  के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया है। पूछताछ पर आरोपी ने इन मोटर सायकलों को बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर,चाम्पा एवं  कोरबा से चोरी करना बताया है। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी रेवटी के.डी.बनर्जी, प्रधान आरक्षक रामकुमार पैंकरा, अखिलेश यादव, आरक्षक रविन्द्र साय सैनिक रामा सक्रिय रहे।फ़ोटो-43

Leave a Reply