samvaad
छत्तीसगढ़

आत्मानन्द अंग्रेेजी माध्यम स्कूलों के लैब को उन्नत करने के निर्देश 0 जिपं सीईओ ने किया स्कूलों का निरीक्षण


सूरजपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन पर जिला पंचायत सीईओ राहुल देव ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल ओड़गी एवं भैयाथान का निरीक्षण किया। उन्होंने बायोलॉजी लैब, फिजिक्स लैब, केमिस्ट्री लैब, कंप्यूटर लैब का निरीक्षण करते हुए प्रिंसिपल, डीएमसी, एसडीओ एवं लैब प्रभारी से सामानों की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सभी लैब के सामानों को कबड़ में रखने के साथ उनकी सूची चस्पा करने, लैब वाले कक्ष उनमें ग्रीन कलर की मैटिंग, दिवारों पर ब्राण्डिंग करने के साथ लैब को साज सज्जा के साथ साफ एवं स्वच्छ रखने व एसडीओ आरएसई को कक्षाओं के छोटे-छोटे कार्य बचे हैं उनको पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अध्ययन कक्षों का निरीक्षण कर समस्त कक्षाओं के स्विच बोर्ड, दरवाजों में स्टॉपर व दीवारों पर लेखन के निर्देश दिए।उन्होंने कक्ष के अनुसार दीवारो पर अच्छे पोस्टर, फोटो लगाने, कार्यालयों में आलमारियों को व्यवस्थित करने, कुडा कचरा को साफ करने, कक्षाओं में जो प्रोजेक्टर लगे है उनको चालू कराने, कक्षाओं के नाम रेडियम बोर्ड से लगाने, स्मार्ट क्लास बनाने, वाटर कूलर के साथ ही पानी की व्यवस्था, भैयाथान एवं ओड़गी के स्टाफ रूम में लॉकर लगाने के साथ ही प्रीसिपल रूम, स्टाफ रूम में फालसिलिंग लगाने तथा शौचालयों की साफ-सफाई कर, पानी चालू कराने के निर्देश दिये। इस दौरान जनपद सीईओ एमएल वर्मा, डीईओ विनोद राय, डीएमसी शशिकांत, एसडीओ आरईएस अनिल कुमार मिश्रा, प्रिंसिपल ओड़गी योगेंद्र सिंह राठिया, प्रिंसिपल भैयाथान नन्द लाल सिंह एवं स्कूल के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply