सूरजपुर। वॉलीबाल फेडरेषन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में 23 वीं यूथ नेशनल वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन रूद्रपुर, उत्तराखंड में उत्तरांचल वॉलीबाल एसोसिएषन के द्वारा 11 से 16 अप्रैल को आयोजित किया जायेगा। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की महिला व पुरूष टीमें भाग लेंगी, जिसमें जिले की 3 बालिका खिलाड़ी चंद्रवती राजवाडे, अमिषा राजवाडे व अनुष्का का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु किया गया है। उक्त राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होने हेतु राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 5 से 9 अप्रेल को भिलाई में किया गया था। जिसमे प्रदेश के सभी जिलों से बड़ी संख्या में महिला व पुरूष खिलाडियों ने भाग लिया था। जिले के तीनों बालिका खिलाडी चंद्रवती राजवाडे, अमिषा राजवाडे व अनुष्का का चयन ट्रायल में अपने बेहतरीन खेल कौषल के दम पर किया गया है। चयनित तीनों बालिका खिलाड़ी आगामी तिथि को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयनित खिलाड़ी चन्द्रवती राजवाड़े के कोच व षिक्षक मोतीलाल सिंह प्रभारी प्रचार्य, शा.उ.मा.वि.डेडरी जो कि स्वयं वॉलीबॉल के राष्ट्रीय रेफरी है ने बताया कि चंद्रवती राजवाड़े पूर्व में भी अनेक राष्ट्रीय व अंर्तराष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलते हुए अपनी खेल कौशल का प्रदर्शन कर चुकी है। चंद्रवती पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ व 24 से 28 मार्च को प्रधानमंत्री कप प्रतियोगिता नेपालगंज, नेपाल में आयोजित अंर्तराष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलते हुये राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। इसी प्रकार अमिषा राजवाड़े व अनुष्का के कोच दिनेष साहू प्रभारी प्रधान पाठक, शा.प्रा.शाला सुंदरगंज व वॉलीबाल के राष्ट्रीय रेफरी ने अपने दोनो खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुये बताया कि अमिषा राजवाडे ने अंडर 14 राष्ट्रीय स्कूल स्तरीय प्रतियोगिता तेलंगाना, अंडर 17 राष्ट्रीय स्कूल स्तरीय प्रतियोगिता कोलकाता, अंडर 19 राष्ट्रीय स्कूल स्तरीय प्रतियोगिता तमिलनाडु, ओपन सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता राजस्थान व यूनिवर्सिटी चैम्पियनषिप ओडिषा में प्रतिनिधित्व की है। अनुष्का ने भी राष्ट्रीय ओपन चैम्पियनषिप गुजराज, अंडर 14 राष्ट्रीय स्कूल स्तरीय प्रतियोगिता मध्यप्रदेष, अंडर 17 राष्ट्रीय स्कूल स्तरीय प्रतियोगिता महाराष्ट्र, राष्ट्रीय जूनियर प्रतियोगिता आंध्रप्रदेष व यूनिवर्सिटी चैम्पियनषिप ओडिषा में राज्य की टीम से खेलते हुये प्रदेष का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। तीनो खिलाड़ियो के चयन होने पर पूरे जिले में हर्ष व्याप्त है।
नेशनल वॉलीबाल प्रतियोगिता में जिले की तीन बालिकाओ का हुआ चयन 0 राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता रूद्रपुर, उत्तराखंड के रुद्रपुर में आयोजित प्रतियोगिता में करेंगी राज्य का प्रतिनिधित्व

Leave a reply