अंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में पीजी कोर्स शुरू होने से विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी दूर होगी, इसके लिए कवायद शुरू हो गई है। मंगलवार को बायोकेमिस्ट्री विभाग के लिए एनएमसी की एक सदस्य टीम अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण की। इसके पूर्व माइक्रोबायोलॉजी विभाग की टीम निरीक्षण करके यहां से जा चुकी है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा 15 विषयों में एमडी, एमएस के लिए 48 सीटों पर स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम प्रारंभ करने हेतु अभिमत एवं अनुशंसा प्रस्ताव भी मिल गया है। अभिमत एवं अनुशंसा प्रमाण पत्र मिलने के बाद प्रत्येक विषय हेतु निर्धारित शुल्क दो लाख 36 हजार रुपये मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर द्वारा एनएमसी को भेजा जा चुका था। इसके बाद एनएमसी द्वारा हर विभाग के विभाग प्रमुखों को निरीक्षण के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। गौरतलब है कि संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में मेडिकल कॉलेज की स्थापना वर्ष 2016 में की गई थी। इससे संबद्ध अस्पताल को वर्तमान में राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर के नाम से जाना जाता है। वर्ष 2016 में एमबीबीएस प्रवेशित प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को एमबीबीएस उपाधि की मान्यता राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) द्वारा एक वर्ष के लिए प्रदान की जा चुकी है। यहां स्वास्थ्य सुविधा के गुणवत्ता सुधार व जनहित में स्नातकोत्तर उपाधि धारक चिकित्सकों की संख्या में वृद्धि की आवश्यकता को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ.रमनेश मूर्ति ने पीजी कोर्स शुरू करने की पहल शुरू की है। माइक्रोबायोलॉजी विभाग की पहली टीम निरीक्षण कर रिपोर्ट केंद्र सरकार को प्रस्तुत करेगी। इसी तरह एनएमसी द्वारा हर विषयों के लिए निरीक्षण टीम भेजा जाएगा। निरीक्षण प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी होगी। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का इसमें विशेष योगदान है। निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ रमेश मूर्ति, एमएस डॉक्टर लखन सिंह सहित सभी विभाग के प्रमुख उपस्थित रहे।
15 विषयों के लिए भेजा गया है प्रस्ताव-
मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ.रमनेश मूर्ति ने बताया कि 15 विषयों में एमडी, एमएस खोलने के लिए 48 सीटों पर स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम प्रारंभ करने हेतु अभिमत एवं अनुशंसा प्रस्ताव भी मिल गया है और अभिमत एवं अनुशंसा प्रमाण पत्र मिलने के बाद प्रत्येक विषय के हिसाब से दो लाख 36 हजार रुपये की राशि मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर द्वारा एनएमसी को भेजी गई थी। इसी प्रक्रिया के तहत मंगवार को बायोकेमिस्ट्री विभाग के लिए एनएमसी की एक सदस्यीय टीम कलकत्ता द्वारा अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल का निरीक्षण किया गया। टीम ने अस्पताल में लैब, ब्लड बैंक, ओपीडी सहित अन्य विभागों का निरीक्षण किया। पूर्व में माइक्रोबायोलॉजी विभाग की टीम यहां से निरीक्षण करके जा चुकी है।
बायोकेमिस्ट्री विभाग का एनएमसी की एक सदस्यीय टीम निरीक्षण की मेडिकल कॉलेज में पीजी कोर्स की मान्यता के लिए चल रहा निरीक्षण

Leave a reply