samvaad
छत्तीसगढ़

पैनल अधिवक्ताओं को प्रकरणों के निराकरण हेतु दिए गए टिप्स


अंबिकापुर। जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आरबी घोरे की अध्यक्षता में छग राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के स्टेट प्लॉन ऑफ एक्शन माह अप्रैल 2022 के तहत न्याय सदन, जिला न्यायालय परिसर अंबिकापुर में शनिवार को पैनल अधिवक्ताओं की बैठक सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जनार्दन खरे के द्वारा प्राधिकरण की ओर से मिलने वाले केस के निराकरण में आने वाली परेशानी के संबंध में चर्चा की तथा केस का निराकरण त्वरित रूप से करने हेतु सुझाव साझा किए गए।  
प्रशिक्षण कार्यक्रम के पश्चात् स्थायी लोक अदालत जनोपयोगी सेवाएं के चयरमेन एआर ढिडही द्वारा स्थायी लोक अदालत में जनोपयोगी संबंधी प्रकरणों को अधिकाधिक संख्या में स्थायी लोक अदालत में प्रस्तुत करने हेतु लोगों के बीच प्रचार-प्रसार करते हुए जागरूकता बढ़ाने की अपील की गई। उक्त कार्यक्रम में स्थायी लोक अदालत के सदस्य राजेश सिंह सहित दिलीप सिंह, लक्ष्मी सिन्हा, मो.अफताब अंसारी, पीएल कुंज बिहारी सिंह, भारतेंदु कुमार भगत, शांति मरावी, मानो शर्मा, आनंद कुमार शर्मा, रणधीर कुमार त्रिवेदी, रामजी प्रसाद साहू, हेमंत कश्यप, रामकुमार कश्यप, रामाशंकर कुशवाहा उपस्थित थे।

Leave a Reply