samvaad
छत्तीसगढ़

श्रीगढ़ पहाड़ में अवैध खनन कर समतलीकरण की खबर पर कलेक्टर हुए सख्त, पोकलेन मशीन जब्त पहाड़ का समतलीकरण करा रहे लोग अधिकारियों के आने की भनक लगने पर भागे नायब तहसीलदार ने कहा-क्रेता-विक्रेता दोनों पर जांच कार्रवाई शुरू


अंबिकापुर। शनिवार को शहर से लगे ग्राम श्रीगढ़ में पहाड़ों के अवैध खनन करने वालों के विरुद्ध सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देश पर कार्रवाई राजस्व व खनिज अमले के द्वारा की गई। टीम ने अवैध खनन में लगे एक पोकलेन मशीन को जप्त कर लिया है। इस कार्य में लगे लोग अधिकारियों के आने की भनक लगते ही मौका मिलते ही फरार हो गए। श्रीगढ़ के पहाड़ में भू-माफियाओं के द्वारा धड़ल्ले से पहाड़ को काट किए जा रहे समतलीकरण व पेड़ों की चढ़ती बली से संबंधित समाचार का प्रकाशन छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन ने शनिवार को श्रीगढ़ में भू-माफिया सक्रिय, पहाड़ों की कटाई जोरों पर, शीर्षक से प्रमुखता से किया था। अखबार की सुर्खियां बने इस मामले को लेकर नायब तहसीलदार किशोर कुमार वर्मा का कहना है कि श्रीगढ़ क्षेत्र में पहाड़ों के अवैध उत्खनन की शिकायत मिल रही थी। कलेक्टर के निर्देश पर उन्होंने श्रीगढ़ के पटेलपारा में राजस्व व खनिज विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की है। मौके पर पाया गया है कि जमीन स्वामी के द्वारा पहाड़ की लंबी कटाई कर काफी मात्रा में मिट्टी-मुरम एकत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस कार्य में लगे पोकलेन का चालक ऑपरेटर मशीन लेकर भागने के फिराक में था, जिसे कब्जे में लेकर मशीन को जब्त कर लिया गया है। नायब तहसीलदार ने बताया कि उक्त जमीन को किसी मेहंदी नामक व्यक्ति के द्वारा हाल में खरीदा गया है, उसके विरुद्ध भी जांच, कार्रवाई की जाएगी। मौके पर कटे हुए वृक्षों के अवशेष भी पाए गए हैं, इसकी भी पृथक से जांच चल रही है।
भूमि कीखरीद-बिक्री नियमविरूद्ध तरीके से-वर्मा  
नायब तहसीलदार किशोर कुमार वर्मा ने बताया कि उक्त भूमि की नियम विरुद्ध तरीके से खरीद-बिक्री की गई है, जिसकी जांच चल रही है। जांच के उपरांत खरीदने व बेचने वाले दोनों पक्षों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीण खुश हैं क्योंकि जमीन का समतलीकरण करा रहे लोगों को हावभाव और व्यवहार उन्हें भी रास नहीं आ रहा था।

Leave a Reply