samvaad
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय सीनियर मेन्स फुटबाल प्रतियोगिता आज से


अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय सीनियर मेन्स फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को गांधी स्टेडियम में दोपहर तीन बजे से किया जाएगा। इस दौरान अदानी सरगुजा फुटबाल अकादमी अंबिकापुर व रोवर्स क्लब भिलाई के मध्य खेला जाएगा। यह प्रतियोगिता आई लीग, बी डिवीजन की क्वालीफाई के लिए खेला जा रहा है। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की आठ टीमों को रखा गया है, जिसमें अदानी सरगुजा फुटबाल अकादमी अंबिकापुर, नारायणपुर, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, कांकेर भिलाई एवं राजहरा की टीमें भाग लेंगी। यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में प्रत्येक टीम को दो-दो लीग मैच प्रत्येक टीमों के साथ खेलने का अवसर मिलेगा। इसके बाद अगले राउंड में प्रवेश दिया जायेगा। प्रतियोगिता के फाइनल विजेता को आई लीग बी डिवीजन में खेलने का मौका मिलेगा, जिससे खिलाडियों को राष्ट्रीय स्तर की टीम में जगह मिल सकेगी। प्रतियोगिता को लेकर जिला फुटबाल संघ की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक में अध्यक्ष प्रबोध मिज, संरक्षक इरफान सिद्दीकी, कोच राम बहादुर लामा, मैनेजर रवि तिर्की, कोषाध्यक्ष प्रेमानंद तिग्गा, उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर, आनंद धर दीवान, ज्ञानेश्वर सिंह, कमल नयन गिरी, जगदीश दुबे, अमित पांडेय, विनोद सहित जिला फुटबाल संघ के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply