अंबिकापुर। सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा और जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार लंगेह द्वारा आज जिला पंचायत कार्यालय में ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की और ग्रामीण विकास योजनाओं में कार्य करने वाले सभी कर्मचारी-अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। इसमें मुख्य रूप से जिला स्तर पर संचालित गोठानों में जो रूरल इंडस्ट्रियल पार्क, जिन्हें रीपा के नाम से भी जाना जाता है, उसकी विस्तृत समीक्षा की गई। यह तय किया गया कि हर विकासखंड में कम से कम चार ऐसे मॉडल गोठान संचालित हों जिसमें आजीविका संवर्धन के कार्य किए जाएं।
कलेक्टर ने प्रत्येक गोठान में तीन समूहों का चिन्हांकन कर गौठानों में आजीविका संवर्धन गतिविधि प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए, जिसके तहत नए रीपा की एक्टिविटी मेें प्लास्टिक बोतल का निर्माण, अनाजों की प्रोसेसिंग और सरसों, चावल, दालों की ब्रांडिंग के अलावा चॉक निर्माण और बटेर पालन को प्राथमिकता से पूरा करने कहा गया। बैठक में गोठानों में बागवानी को नियमित रूप से संचालित करने, विशेषकर मॉडल गोठानों और अन्य स्थानों में बागवानी करने के लिए कार्ययोजना बनाकर सात दिवस के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए। इसके लिए उद्यानिकी विभाग से एक नोडल अधिकारी बनाने और गोठानों में बागवानी गतिविधि नियमित करने कहा गया। साथ ही गोबर खरीदी और वर्मी कंपोस्ट सहकारी बैंक के माध्यम से किसानों तक तत्काल पहुंचाने, समितियों में भंडारित वर्मी कंपोस्ट को तत्काल किसानों तक आज ही वितरित करने के अलावा जिला मुख्यालय में संचालित सी मार्ट की गतिविधियों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। जिले के विभिन्न गोठानों में महिला स्वयं सहायता समूह के द्वारा उत्पादित सभी सामग्रियों को व्यवस्थित रूप से सी मार्ट तक पहुंचाने, उसकी ब्रांडिंग और व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर बल दिया गया। बैठक में एनआरएलएम के सभी डीपीएम, कृषि विभाग, मनरेगा, उद्यानिकी विभाग एवं सहकारी समिति के अधिकारी एवं बायोटेक लैब के वैज्ञानिक उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने की गोठानों में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की विस्तृत समीक्षा ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा दौरान दिए सुझाव न निर्देश कलेक्टर संजीव कुमार झा ने दिए जरूरी निर्देश

Leave a reply