samvaad
छत्तीसगढ़

ऑनलाइन परीक्षा की मांग पूरी होने पर एनएसयूआई ने जश्न मनाया


अंबिकापुर। एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव हिमांशु जायसवाल ने मंगलवार को ऑनलाइन परीक्षा की मांग पूरी होने पर छात्रों को मिठाई खिलाकर उनकी मांग पूरी होने पर बधाई दी और छत्तीसगढ़ सरकार का आभार व्यक्त किया। हिमांशु जायसवाल ने कहा कि लंबे समय से ऑनलाइन परीक्षा की मांग छात्रों के द्वारा की जा रही थी, जिसे छत्तीसगढ़ सरकार ने छात्रहित में पूरा कर इस वर्ष भी ऑनलाइन परीक्षा कराने का अधिसूचना जारी किया। एनएसयूआई सरगुजा के द्वारा पूर्व में छात्र आक्रोश रैली निकालने के साथ शासन से पत्राचार कर ऑनलाइन परीक्षा की मांग की गई थी। प्रदेश के समस्त जिले में छात्र अपनी मांग को लेकर के एनएसयूआई के पास आ रहे थे। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश के समस्त आवेदन को सरकार के संज्ञान में लाया और चर्चा कर छात्रों की मांग को अवगत करवाया था। एनएसयूआई की मांगों को देखते हुए इस वर्ष भी ऑनलाइन परीक्षा कराने का निर्देश सरकार ने दे दिया है, जिससे छात्रों में हर्ष का माहौल है।

Leave a Reply