अंबिकापुर। शहर के गांधी स्टेडियम में चल रहे सरगुजा क्रिकेट संघ लीग प्रतियोगिता 2022 के फाइनल मुकाबले में 25 मार्च को अंबिकापुर व बिश्रामपुर के मध्य 40-40 ओवरों का मैच खेला गया, जिसमें बिश्रामपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.3 ओवर में 105 रनों पर सिमट गई। अंबिकापुर से रक्षित सिंह, आयुष सिंह और आराध्य गुप्ता ने 3-3 विकेट लिए। इसके जवाब में सरगुजा की टीम ने 106 रनों का पीछा 17 ओवर में 5 विकेट पर कर लिया और 5 विकेट से जीत दर्ज करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया।
अंबिकापुर की ओर से सर्वाधिक आर कृष चोपड़ा ने 41 रन बनाए व अमृतांश शुक्ला ने 29 रन की नाबाद पारी खेली। प्रतियोगिता में बेस्ट बैट्समैन का खिताब मनोज कुमार व बेस्ट बालर सौम्य केशरी बिश्रामपुर को दिया गया। बेस्ट विकेट कीपर अंबिकापुर के आर कृष चोपड़ा व प्लयेर आफ द टूर्नामेंट अंबिकापुर के राहुल प्रधान रहे। फाइनल मैच का मेन ऑफ द मैच आराध्य गुप्ता रहे। प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी आर्या स्पोट्र्स के संचालक मनोज सिंह द्वारा दिया गया। सभी मैचों के मैन ऑफ द मैच एवं अन्य ट्रॉफी राजेश जैन (जैन स्पोट्र्स बिश्रामपुर) द्वारा दिया गया। मैच में निर्णायक की भूमिका शौभिक दास गुप्ता, आकाश जायसवाल ने व स्कोरर की भूमिका इसहाक तिर्की ने निभाई। पुरस्कार वितरण में संघ के सचिव विनीत जायसवाल व विकास शर्मा, राजेश अग्रवाल (लिली), कमल निकुंज, विशेष दुबे, आकाश चोपड़ा, उग्रसेन प्रसाद केसरी, रमाकांत मिश्रा, अरुण पटवा, अमित मित्तल, शंकर राय, जीवन यादव मौजूद रहे।
Leave a reply
