samvaad
छत्तीसगढ़

स्वर्णकार समाज ने पेंशन अनुग्रह राशि योजना का शुभारंभ कर वितरण की राशि मासिक बैठक में कार्यों से प्रेरित होकर नए सदस्य समाज के साथ जुड़ रहे


राजपुर। राजपुर स्वर्णकार समाज के द्वारा प्रत्येक माह की भांति इस माह की मासिक बैठक 25 मार्च को आयोजित की गई। लगातार अपने कार्यों से स्वर्णकार समाज नया मुकाम हासिल कर रहा है। समाज के कार्यों से प्रेरित होकर लगातार हर माह नए सदस्य समाज के साथ जुड़ रहे हैं। इसी तारतम्य में बैठक के दौरान छह नए सदस्यों उमेश सोनी कमारी, शिवशंकर सोनी खुटनपारा, सुनील सोनी राजपुर, प्रेम सोनी कोटागहना, शंकर सोनी राजपुर, संतोष सोनी बूढ़ाबगीचा ने स्वर्णकार समाज की सदस्यता ग्रहण की। सभी नए सदस्यों को फूल-माला पहनाकर स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष, पदाधिकारी व सदस्यों ने स्वागत किया।
स्वर्णकार समाज की इस बैठक के दौरान अध्यक्ष सुरेश सोनी के द्वारा समाज के उत्थान के लिए कई योजनाओं की जानकारी देकर उपस्थित सभी पदाधिकारी व सदस्यों की सहमति से योजनाओं को लागू किया गया। स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि समाज में कई ऐसे वृद्ध हैं जिन्हें जीवन निर्वहन करने व इलाज के लिए आर्थिक सहयोग नहीं मिल पाता है। ऐसे वृद्धों को स्वर्णकार समाज के द्वारा अनुग्रह राशि के तहत 500 रुपये प्रति माह पेंशन के रूप में आर्थिक सहयोग किया जाएगा। इसी तारतम्य में तीन हितग्राहियों को पांच-पांच रुपये नकद राशि देकर पेंशन अनुग्रह राशि योजना का शुभारंभ मार्च 2022 किया गया। समाज के द्वारा दिए जा रहे अनुग्रह राशि योजना के तहत बसंती देवी वार्ड क्रमांक 06, चिंता देवी निवासी वार्ड क्रमांक 06 और दशरथ सोनी निवासी ग्राम पंचायत झींगो को लाभांवित किया गया है। बैठक के दौरान स्वर्णकार समाज के संरक्षक नंदलाल सोनी, राजकुमार सोनी, उपाध्यक्ष राम आशीष सोनी, सह सचिव संतोष सोनी, मीडिया प्रभारी संजय सोनी, रंजीत सोनी, स्वर्णकार समाज के जनगणना अधिकारी शंभू सोनी, पत्रवाहक शिव सोनी, सलाहकार विकास सोनी, सदस्य रवि शंकर सोनी, अजय सोनी, अमित सोनी, संतोष सोनी, संदीप सोनी, श्याम बिहारी सोनी, संतोष सोनी झींगो, सचिन सोनी, शुभम सोनी, सुरेंद्र सोनी, बंधु सोनी, कन्हाई सोनी, ओम प्रकाश सोनी, श्याम लाल सोनी, जितेंद्र सोनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
पक्षियों के लिए दाने की व्यवस्था करेगा समाज-
स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष सुरेश सोनी ने विलुप्त हो रहे पक्षियों के खाने के लिए निर्धारित स्थान का चयन कर प्रत्येक दिन अनाज के दानों की व्यवस्था करा खिलाने का प्रस्ताव भी रखा, जिसे बैठक के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों व सदस्यों की सहमति से सराहनीय पहल बता सहमति दी गई। समाज के अध्यक्ष के पहल की सभी सदस्यों ने सराहना की। समाज के लोगों के द्वारा ऐसे कार्यों में स्वेच्छा अनुसार सहयोग भी किया जा रहा है, जिससे लगातार स्वर्णकार समाज की पहचान अमिट होती जा रही है।
जनप्रतिनिधियों ने भी दिया सहयोग-
स्वर्णकार समाज के द्वारा किए जा रहे कार्यों को देखते हुए समाज से पृथक राजपुर नगर के कई जनप्रतिनिधि भी नेक कार्य में अपना योगदान दे रहे हैं। राजपुर वार्ड क्रमांक 04 के पार्षद पूरणचंद्र जायसवाल, राजपुर वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद राहुल भारती के द्वारा पार्षद निधि से एक-एक लाख रुपये का सहयोग दिया गया है। जिला पंचायत सदस्य अनिता लाल साय मिंज के द्वारा स्वयं के मद से दो लाख रुपये का सहयोग दिया गया, जिसके लिए समाज की ओर से इनका आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply