अंबिकापुर। नगर में ग्रीष्मकाल के दौरान पेयजल की आपूर्ति निर्बाध रहे, इस व्यवस्था में सुधार हेतु बुधवार को महापौर डॉ.अजय तिर्की एवं जल प्रदाय शाखा के प्रभारी द्वितेंद्र मिश्रा सहित अमृत मिशन, तथा निगम के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ तकिया फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया। ग्रेविटी से आ रहे पानी की लाइन में कई जगह लीकेज की समस्या थी, जिसके कारण पानी की कमी हो रही थी। इसे दुरुस्त करने हेतु विकल्प के रूप में सम्पवेल के माध्यम से पानी ऊपर टंकी में चढ़ाए जाने की बात सामने आई, इसके लिए महापौर ने तत्काल अपने मद से तीन लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान करते हुए 15 दिवस के भीतर उक्त कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि सम्पवेल के माध्यम से पानी टंकी में चढ़ाने से लाइन लॉस की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। विदित हो कि बीते दिनों महापौर परिषद की बैठक में गर्मी के मौसम में पानी की समस्या लोगों को न हो इसे ध्यान में रखते हुए महापौर सहित सदस्यों ने जल प्रदाय विभाग के प्रभारी से जानकारी ली थी। इस पर वे संतोषप्रद जवाब देने की स्थिति में नहीं थे। इस पर शफी अहमद ने कहा था कि अमृत मिशन के काम में जोर के बाद अगर नगरवासियों को पानी की आपूर्ति कर पाने में हम अक्षम हैं तो यह हमारी बड़ी कमजोरी होगी। उन्होंने कहा था कि जो भी कमी है उसे दूर करने की तत्काल पहल करें ताकि गर्मी के मौसम में किसी प्रकार के शिकायत की स्थिति न बने। पार्षद व जल प्रदाय शाखा के प्रभारी द्वितेंद्र मिश्रा ने इसे भी गंभीरता से लेकर कहा था कि कोशिश नहीं समस्या का हल क्या होगा यह बताया जाए।
सम्पवेल से पानी टंकी में चढ़ाने से समस्या होगी दूर महापौर व जल प्रदाय शाखा के प्रभारी अधिकारियों के साथ पहुंचे तकिया फिल्टर प्लांट

Leave a reply