samvaad
छत्तीसगढ़

अवैध ईंट निर्माण एवं कोयले का परिवहन करने पर छह लाख से अधिक का अर्थदंड कलेक्टर के निर्देश पर जिला खनिज प्रशासन की कार्रवाई


अंबिकापुर। कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर नियंत्रण हेतु जिला खनिज प्रशासन द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में विगत दिनों अंबिकापुर तहसील के चार अवैध ईंट निर्माताओं तथा लखनपुर तहसील अंतर्गत ग्रामों से अवैध कोयला परिवहन करते तीन वाहनों पर कार्रवाई करते हुए छह लाख 92 हजार 146 रुपये का अर्थदंड जमा करवाया गया।
उप संचालक खनिज प्रशासन किशोर कुमार गोलघाटे ने बताया कि अंबिकापुर तहसील के ग्राम सोनपुर खुर्द में अनिल उपाध्याय के द्वारा अवैध रुप से उत्खनन कर 80 हजार ईंट बनाया गया था। इस पर कार्रवाई करते हुए 78 हजार 480 रुपये, ग्राम सुखरी के शशिकुमार गुप्ता के द्वारा निर्मित 1.5 लाख नग ईंट पर कार्रवाई के दौरान एक लाख तीन हजार 400 रुपये, आकाश गुप्ता द्वारा निर्मित 80 हजार नग ईंट पर कार्रवाई करते हुए 78 हजार 480 रुपये तथा सीपी शुक्ला द्वारा अवैध रुप से उत्खनन कर निर्मित एक लाख ईंट पर कार्रवाई करते हुए 85 हजार 600 रुपये अर्थदंड लगाया गया। इसी प्रकार लखनपुर तहसील के ग्राम गुमगरा क्षेत्र में रात्रि में खनिज वाहनों की जांच के दौरान एक ट्रेक्टर, एक मिनी ट्रक एवं एक ट्रक बड़ा डाला अवैध कोयला परिवहन करते हुए जब्त किया गया। तीनों प्रकरणों पर कार्रवाई करते हुए कुल तीन लाख 46 हजार 186 रुपये अर्थदंड जमा करवाया गया।

Leave a Reply