samvaad
छत्तीसगढ़

बहनोई के साथ शराब पी रहे युवक की पत्नी कीटनाशक पी गई, मौत


अंबिकापुर। बलरामपुर जिले के कुसमी थाना अंतर्गत ग्राम कंचनपुर की क्रांति कुजूर (35) अज्ञात कारणों से कीटनाशक का सेवन कर ली, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि मृतका का पति अजय कुजूर होली के मौके पर अपने जीजा लक्ष्मी के साथ घर में बैठकर शराब पी रहा था। अजय की पत्नी घर में थी, वह भी शराब पीती थी लेकिन घटना के समय दोनों साला-जीजा शराब पी रहे थे, उन्होंने क्रांति को शराब पीने के लिए नहीं दिया था। शराब पी रहा अजय इस बीच कीटनाशक दवा का महक आने पर घर के अंदर गया, तो उसकी पत्नी कटोरी में कीटनाशक घोलकर पी रही थी। कटोरी में बचे कीटनाशक के घोल को फेंककर पत्नी की खराब हालत देख उसे कुसमी स्वास्थ्य केंद्र लेकर गया, यहां से रेफर करने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाया गया, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply