samvaad
छत्तीसगढ़

होली खेलकर पहुंचा पति तो पत्नी कीटनाशक का सेवन कर पड़ी थी बेहोश, उपचार दौरान मौत


अंबिकापुर। सूरजपुर जिले के भैयाथान थाना अंतर्गत ग्राम चेंद्रा निवासी प्रेमलता रजवार पति राजकुमार (40) अज्ञात कारण से कीटनाशक का सेवन कर ली। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि 18 मार्च की शाम राजकुमार गांव से होली खेलकर घर आया और पुत्री रजवंती से मां के बारे में पूछताछ किया तो उसने मां के कमरे में होने की जानकारी दी। राजकुमार जब कमरे के पास गया तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने व खटखटाने पर भी कोई प्रतिक्रिया अंदर से सुनने को नहीं मिली। इसके बाद स्वजनों ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजे को तोड़ा और अंदर गए तो प्रेमलता बिस्तर में बेहोश पड़ी थी, उसके मुंह से कीटनाशक का गंध आ रहा था। स्वजन उसे सूरजपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां से रेफर करने पर उसे राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाहवद्यालय अंबिकापुर से संबद्ध अस्पताल में लाया गया, यहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे भर्ती कर लिया था। 19 मार्च को इलाज के बीच उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

Leave a Reply