अंबिकापुर। कोरोना संक्रमण काल में हर त्योहार सादगी के साथ बीता है, पर मार्च महीने में कोरोना की रफ्तार काफी कम होने के कारण इस वर्ष होली गुलजार होगी। इस वर्ष होली को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। बाजार पूरी तरह से रंग, गुलाल व तरह-तरह के पिचकारियों से सजाा है। बच्चे, बड़े सभी अपने मन पसंद की पिचकारी, अबीर-गुलाल खरीद 18 मार्च को होली के रंग में रंगने की तैयारी में लगे हैं। हालांकि होली के रंग में सराबोर लोग होलिका दहन के दिन से ही नजर आ रहे हैं। स्कूल में कल अवकाश रहने के कारण छात्र-छात्राओं ने भी अपने सहपाठियों के साथ जमकर होली खेली। रंग-गुलाल से पुतने के बाद वे घरों की ओर रवाना हुए। गुरुवार को होलिका दहन पूरे विधि-विधान से किया गया। इसके पहले लोग सपरिवार जगह-जगह होलिका दहन के लिए बनाए गए सम्मत स्थल पर पहुंचकर पूजा-अर्चना किए। हिन्दू रिवाज में होलिका दहन का विशेष महत्व माना गया है। रंगों के पर्व को लेकर लोगों में उत्साह इसलिए भी है क्योंकि इस बार कोरोना संक्रमण काल जैसी स्थिति नहीं है। पिछले दो वर्षों से होली का त्योहार लोग सादगीपूर्ण तरीके से मना रहे थे। कोरोना की रफ्तार कम होने से किसी तरह की पाबंदी जैसी स्थिति नहीं है। हालांकि जिला प्रशासन ने सौहाद्र्रपूर्ण तरीके से होली मनाने का नगर वासियों से आग्रह किया है, ताकि किसी तरह की अप्रिय घाटना न हो। रंगों के पर्व होली को लेकर गुरूवार को शहर के घड़ी चौक, थाना चौक, गुदरी बाजार, देवीगंज रोड, स्कूल रोड सहित अन्य स्थानों पर होली के रंगों, पिचकारी, मुखौटे की दुकानों पर खरीददारी के लिए लोग उमड़े। होली पर्व को लेकर बाजार में सुबह से रौनक देखने को मिली।
मंहगाई का दिख रहा असर-
होली पर्व की तैयारियों के बीच शहर में खरीददारी करने पहुंचे लोगों का कहना है कि इस वर्ष कोरोना संक्रमणकाल की स्थिति भले नहीं है लकिन महंगाई ने कमर तोड़ दिया है। पिचकारी, रंग, गुलाल, अबीर महंगे हैं। खाद्य पदार्थों का भाव आसमान पर है। वहीं व्यवसायी कहते हैं कि हर सामान थोक व्यापारियों के द्वारा महंगा देने के कारण वे भी मजबूर हंै।
शुभ मुहूर्त पर हुआ होलिका दहन-
होलिका दहन को लेकर अंबिकापुर शहर में जगह-जगह आयोजन किया गया है, इसे लेकर बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे दिन लोगों ने जगह-जगह होलिका की पूजा कर पूरे साल घर, परिवार में शांति व खुशिहाली की कामना की। इसके बाद रात को शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया। श्याम मंदिर परिसर मेेंं श्याम सेवा मंडल द्वारा होलिका दहन का कार्यक्रम किया गया।
परंपरागत तरीके से होलिका दहन के बाद आज खेली जाएगी होली कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने के बाद होली को लेकर लोगों में उत्साह महंगाई की मार के बाद भी अपनी हैसियत के अनुरूप लोगों ने की खरीददारी

Leave a reply