मार्ग से लगे रामनगर के आगे पासिंग नाला के पास सड़क के बीच खड़ी ट्रक के पीछे से टकराने से बाइक सवार पुलिस आरक्षक की मौत हो गई। आरक्षक को अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल से रिफर करने पर महादेव अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया था, यहां इलाज के दौरान आरक्षक ने दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक करंजी चौकी में आरक्षक के पद पर पदस्थ संजय यादव 37 वर्ष निवासी बिश्रामपुर अपनी मोटरसाइकिल में बुधवार की सुबह करंजी चौकी में ड्यूटी करने आए थे। ड्यूटी के बाद रात करीब सवा नौ बजे वे दतिमा चौक से अपने घर विश्रामपुर जाने निकले थे। पासिंग नाला के समीप धान से भरी ट्रक क्रमांक सीजी 29 एबी 0188 का चालक लापरवाही पूर्वक बिना इंडिकेटर दिए बीच सड़क में गाड़ी खड़ा करके रखा था, जिसके कारण आरक्षक को कुछ समझ में नहीं आया। खड़ी ट्रक से हुई टक्कर में आरक्षक को गंभीर चोटें आई थी। घटना के बाद ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया। हादसे की खबर मिलते ही बिश्रामपुर थाना प्रभारी शिव कुमार व करंजी चौकी प्रभारी संजय गोस्वामी घटनास्थल पहुंचे और अपने निजी वाहन से घायल आरक्षक को बिश्रामपुर अस्पताल भेजा। यहां से रेफर करने पर आरक्षक को अंबिकापुर के निजी अस्पताल लाया गया था। महादेव अस्पताल बिलासपुर में आरक्षक ने इलाज के बीच दम तोड़ दिया। घटना को लेकर पुलिस विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों में में शोक का माहौल है। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।
ट्रक चालक की लापरवाही से गई आरक्षक की जान बिना इंडिकेटर, लाइट के बीच सड़क में खड़ी ट्रक के पीछे मोटरसाइकिल सहित घुस गया था आरक्षक

Leave a reply