samvaad
छत्तीसगढ़

चार राज्यों में भाजपा की जीत पर जरही में बजा ढोल-नगाड़ा, फूटे पटाखे पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशियां


जरही। देश के चार प्रदेशों में हुए विधानसभा चुनाव के रुझान और परिणाम सामने आने लगे हैं। उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में भाजपा ने जीत की ओर बढ़ते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। उत्तर प्रदेश में दूसरी बार भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रही है, जिसे देखते हुए जरही में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत जरही के चौक में पटाखे फोड़, अबीर गुलाल लगा एक-दूसरे को मिठाई खिला खुशियां मनाई।
पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने कहा कि भाजपा ने तीन राज्य उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मणिपुर में पूर्ण बहुमत हासिल की है। गोवा में भाजपा की बढ़त को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पूर्व गृहमंत्री ने बताया कि भाजपा ने उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर, उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की है। भाजपा को उत्तराखंड में 70 में 8 तो गोवा में 40 में 20 मणिपुर में 60 में 32 उत्तर प्रदेश में 403 में 266 सीटों में जबरदस्त जीत मिली है। इस अवसर पर लवकेश पैकरा, अशोक सिंह, शरद चंद्र द्विवेदी, अशोक गुप्ता, शशि सिंह, राकेश शुक्ला, प्रवीण सिंह, योगेश तिवारी, हिमांशु सिंह, अनुराग द्विवेदी, चिंतामन रजवाड़े, नारायण, हीरा गोयल, रंजन मंडल, दशरथ सिंह, मीना श्रीवास्तव, सरिता सिंह, राकेश सिंह, किशन पैकरा, अभिषेक सिंह, बिट्टू सिंह, संतोष गुप्ता, मुकेश शर्मा, आदर्श गौतम, प्रकाश गुप्ता, सूरज सिंह, ओपी सिंह सहित काफी संख्या में भाजपा एवं सभी प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply