samvaad
छत्तीसगढ़

स्वर्णकार समाज ने महारैली निकालकर की पूजा, किया वनभोज


राजपुर। स्वर्णकार समाज द्वारा एकजुटता का परिचय देते हुए महारैली का आयोजन किया गया। समाज द्वारा आयोजित महारैली में विशेष तौर पर महिलाएं व बच्चों की भागीदारी रही। रैली राजपुर के महुआपारा हाईस्कूल मैदान से प्रारंभ होकर आतिशबाजी के बीच मां महामाया मंदिर पहुंची। यहां से पूजा-पाठ के बाद समाज के लोग हरितिमा, मां पूर्णिमा पार्क में पहुंचे और वन भोज का आनंद लिए।
राजपुर में स्वर्णकार समाज का बागडोर युवा अध्यक्ष सुरेश सोनी ने अपने हाथों में लिया है, इसकेे बाद से कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इनकी नई सोच को देख समाज के लोगों में भी जोश और उमंग है। स्वर्णकार समाज की एक अलग पहचान बने इसे लेकर समाज में कई निर्णय लिए जा रहे हैं। समाज के सदस्यों को कई बेहतर योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में स्वर्णकार समाज के द्वारा नगर में भव्य रैली का आयोजन किया गया जो महुआपारा हाईस्कूल मैदान से प्रारंभ कर महारैली के रूप निकली। रैली में समाज के लोगों की भीड़ को देखते हुए थाना प्रभारी अखिलेश सिंह द्वारा पुलिस की ड्यूटी लगाई थी। रैली के दौरान सोनी समाज द्वारा जय श्री राम व स्वर्णकार समाज एकता के नारे लगते रहे। रैली पश्चात आमसभा को संबोधित करते हुए स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष सुरेश सोनी ने कहा कि स्वर्णकार समाज के द्वारा एकता का परिचय देना गौरवशाली क्षण है। समाज के उपाध्यक्ष राम आशीष सोनी ने कहा कि उन्हें जो दायित्व मिला है उसका पालन पूरी निष्ठा के साथ करेंगे। समाज के सचिव अनिल सोनी ने कहा कि स्वर्णकार समाज से कटे लोगों को सामाजिक धारा में लाने का प्रयास किया जा रहा है। समाज के लोग एकता का परिचय देते हुए समाजहित में कार्य करेंगे। इस दौरान संतोष सोनी, राम प्रकाश सोनी, अरुण सोनी, मीडिया प्रभारी संजय सोनी, रंजीत सोनी, विकास सोनी, राजू सोनी बरियों, संरक्षक राजकुमार सोनी, बिगन सोनी, श्याललाल सोनी, नवरंग सोनी, शिव सोनी, लक्ष्मण सोनी, नंदलाल सोनी, मुद्रिका सोनी, डॉ.अशोक सोनी, शंभू सोनी, ओमप्रकाश सोनी, संतोष सोनी सरनापारा, संतोष झींगों, रविशंकर सोनी, संतोष सोनी बूढ़ाबगीचा, सुनील सोनी संदीप सोनी, शुभम सोनी, उमेश सोनी, ब्रिजमोहन सोनी, ओमप्रकाश सोनी बरियो, जितेंद्र सोनी, सरवन सोनी, रमेश सोनी, अजय सोनी सहित काफी संख्या में स्वर्णकार समाज के लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply