अंबिकापुर। डिजिटल सदस्यता अभियान को बढ़ावा देने और कार्यकर्ताओं को चार्ज करने कांग्रेस की बैठक मैनपाट और सीतापुर ब्लॉक में हुई। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने पुराने कार्यकर्ताओं और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक लेकर अधिक से अधिक सदस्यता का लक्ष्य निर्धारित किया। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने पुराने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित करते हुए उनकी हौसला आफजाई की। उन्होंने सभी पुराने और मजबूत कार्यकर्ताओं से एक-एक कर बात की, उनका हालचाल जाना और सदस्यता अभियान में पूर्व की भांति इस बार भी सरगुजा को सबसे आगे रखने का आग्रह किया। लंबे अरसे के बाद मिली अहम जिम्मेदारी से पुराने कांग्रेसी कार्यकर्ता उत्साहित हैं। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को भरोसा दिलाया जिस तरह विधानसभा चुनाव में उन्होंने सीतापुर को कांग्रेस का अभेद गढ़ बना रखा है उसी तरह सदस्यता में भी सबसे आगे रखेंगे। सीतापुर की बैठक को जनपद उपाध्यक्ष शैलेश सिंह, मैनपाट ब्लॉक की बैठक को सीतापुर के सदस्यता प्रभारी और खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा, जिला कांग्रेस के महामंत्री नागेश्वर यादव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव ने भी संबोधित किया। जिला कांग्रेस के महामंत्री सैयद अख्तर ने डिजिटल सदस्यता की प्रक्रिया की बारीकियों को समझाया। इस दौरान युवक कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष उत्तम राजवाड़े, अविनाश कुमार, विजय सिंह, वृंदावन यादव, अनीमा तिग्गा, बलमदीना, शांति, संदीप गुप्ता, सुरेंद्र अग्रवाल, शिव गुप्ता, राजेंद्र, राजेश, रतन यादव, विजय खलखो, राम कुमार गुप्ता, अनिल निराला, राजेश मिंज, मनसुख राम, नरेश बघेल, अनिता पैकरा, विष्णु सोनी, टुंपा, बलराम, विवेक, विकास गुप्ता, पंकज, हिरल, राजेंद्र, नथनी यादव, कुंजबिहारी यादव, जलील खान, करम साय, दीना यादव, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।
सीतापुर में कम हुई सदस्यता-
कांग्रेस के डिजिटल सदस्यता अभियान में सरगुजा जिला समूचे छत्तीसगढ़ में पहले स्थान पर है। प्रदेश के सभी 11 लोकसभा क्षेत्रों में भी सरगुजा लोकसभा सर्वाधिक सदस्य बनाकर अव्वल है। विधानसभा वार सदस्यता के आंकड़ों पर नजर डालें तो लुंड्रा और अंबिकापुर विधानसभा का प्रदर्शन सबसे सराहनीय है। तुलनात्मक रूप से सीतापुर विधानसभा में कम सदस्यता हुई है, इसे देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के निर्देश पर जिला कांग्रेस की टीम ने पुराने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को चार्ज करने का जिम्मा लिया है। कार्यकर्ताओं ने भरोसा दिलाया है कि आगामी 15 दिनों में सीतापुर विधानसभा सदस्यता के मामले में शिखर पर रहेगा।
Leave a reply
