फोटो-7
छ.ग.फ्रंटलाइन
अंबिकापुर। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय कुमार यादव ने बुधवार को रेंज के समस्त उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) की समीक्षा बैठक आहूत की। उन्होंने अजाक से संबंधित सभी राहत राशि के प्रकरणों के पीडि़तों को जल्द राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। आईजी ने राहत राशि का प्रतिवेदन तैयार कर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को पुलिस अधीक्षक के माध्यम से पत्राचार करने एवं आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय द्वारा उक्त क्रम में की गई कार्रवाई की जानकारी 15 दिवस के अंदर प्राप्त कर पीडि़तों को अवगत कराने की हिदायत दी।
बैठक में आईजी द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के प्रकरणों की अद्यतन जानकारी ली गई। अधिनियम के तहत लंबित अपराधों, शिकायतों, विशेषकर राहत प्रकरणों के त्वरित निराकरण करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया। अजाक से संबंधित मामलों का समयावधि में निराकरण नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध विभागीय कार्रवाई करने एवं प्रत्येक माह में स्वयं समीक्षा करने की बात कही। बैठक के दौरान डीएसपी अजाक डॉ.ध्रुवेश जायसवाल, डीएसपी सूरजपुर पीडी कुजूर, डीएसपी कोरिया, डीएसपी जशपुर हरिचरण सिंह, सरगुजा से निरीक्षक अनूप एक्का एवं रीडर सुभाष ठाकुर उपस्थित रहे।
Leave a reply
