samvaad
छत्तीसगढ़

एटीएम बदलकर व्यवसायी के खाते से निकाले 37 हजार


अंबिकापुर। बलरामपुर जिले के ग्राम आरा निवासी व्यवसायी युवक का एटीएम बदलकर उसके खाते से 37 हजार रुपये आहरण करने के मामले में मणिपुर चौकी पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस इसकी जांच कर रही है।
व्यवसायी अकरम रजा (25) ने पुलिस को बताया कि एक मार्च को वह अपने दोस्त शिवशंकर भगत को राजधानी बस से बिलासपुर भेजने के लिए बिलासपुर चौक आया था। दोपहर में लगभग 12.30 बजे बिलासपुर चौक पर स्थित एसबीआई के एटीएम से दोस्त को पैसा देने के लिए आठ हजार रुपये निकाला। रसीद नहीं मिलने पर पुन: एटीएम में गया तो यहां दो व्यक्ति पहले से मौजूद थे। इन्होंने कहा कि रसीद निकल रहा है। जब वह पुन: एटीएम कार्ड का उपयोग किया तो मिनी स्टेटमेंट निकल रहा था। इसी बीच एटीएम कार्ड को खींचकर अज्ञात लोगों ने उसे थमा दिया, इसके बाद वह वहां से चला गया था। बाद में उसके मोबाइल फोन में 20 हजार रुपये कटने का संदेश आया। संदेह होने पर जब वह अपने एटीएम कार्ड को देखा तो वह उसका नहीं था। एटीएम कार्ड बदलने और गलत तरीके से आरोपितों के द्वारा रुपये निकालने को लेकर वह चिंता में था, इधर आरोपित उसके खाते से 20 हजार रुपये के अलावा पुन: पांच हजार रुपये, तीन हजार रुपये, दो बार में चार-चार हजार रुपये व एक हजार रुपये कुल 37 हजार रुपये आहरित कर लिए। इसकी जानकारी वह मणिपुर पुलिस चौकी में दिया था। रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध धारा 420 का मामला दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस एटीएम कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालकर आरोपितों के बारे में जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply