अंबिकापुर। महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं ने समाज कल्याण विभाग के उप संचालक को ज्ञापन सौंपकर सड़क के चौक-चौराहों पर ठंड, गर्मी, बारिश से जूझने वाले विक्षिप्तों की समस्या को देखते हुए प्रशासन से मांग की है कि ऐसे महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग रहने की व्यवस्था की जाए। साथ ही इन्हें इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। उप संचालक समाज कल्याण विभाग ने इन्हें बताया कि पूर्ण रूप से विक्षिप्त लोगों के लिए किसी प्रकार की व्यवस्था सरगुजा जिले में नहीं है। उन्होंने इस मामले में कलेक्टर से चर्चा करने की बात कही है। इस दौरान समाजिक कार्यकर्ता ज्योति चौरसिया, अनिता पैकरा, सुनीता सोन्हा, पूनम दास, रूबिना मंडल, शालिनी सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Leave a reply
