सूरजपुर। सशिमं बिश्रामपुर में आयोजित जिला कार्यसमिति की द्वितीय बैठक में उपस्थित भाजयुमो के संभागीय प्रभारी चिंटू राज्यपाल, जिला प्रभारी विकास झा, सह प्रभारी अभय साहू ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन पर वन बूथ 21 यूथ बनाने का विषय रखा था तो वही जिलाध्यक्ष रविंद्र भारती के द्वारा मंडल के हर बूथ पर 21 युवाओं की टीम बनाने की बात कही थी। जिस पर भाजयुमो शहर महामंत्री संस्कार अग्रवाल ने शुक्रवार को शहर के स्थानीय वार्ड क्रमांक 7 भगत सिंह वार्ड मैं वन बूथ 21 यूथ टीम के गठन को लेकर विशेष बैठक का आयोजन किया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती सरोज साहू, अति विशिष्ट अतिथि भाजयुमो मंडल अध्यक्ष किशन देवांगन व महामंत्री प्रीतम सोनी के विशेष उपस्थिति में नव प्रवेशी युवा तरुणाईयों को भाजपा व भाजयुमो संगठन के कार्यप्रणाली से अवगत कराते हुए बेरोजगारी भत्ता, प्रधानमंत्री आवास, शराबबंदी, कोविड-19 से बचाव हेतु आवश्यक रूप से वैक्सीनेशन कराने व अन्य महत्वपूर्ण विषय को प्रमुखता से रखते हुए टीम भाजयुमो में सभी को सम्मिलित कर सर्वसम्मति से बूथ अध्यक्ष के चयन किया। जिसमें वार्ड व बूथ क्रमांक 07 के अध्यक्ष के रूप में रोहित साहू को चुना गया। मिशन 2023 में युवाओं के दम पर वापस सरकार में आने के लिए मंडल प्रभारी यशवंत प्रताप सिंह व भाजयुमो शहर मंडल के अध्यक्ष किशन देवांगन ने युवाओं की कमर कशने का कार्य जोर शोर से प्रारंभ कर दिया है। टीम के दोनों महामंत्री संस्कार अग्रवाल व प्रीतम सोनी के साथ शहर के 18 बूथों में मंडल के प्रमुख पदाधिकारियों को अलग-अलग बूथ मैं प्रभारी बनाकर टीम वन बूथ 21 यूथ बनाने का कार्य प्रारंभ कर दिया है। वही वार्ड क्र 1 में ओमप्रकाश सिंह, 7 में रोहित साहू, 10 धीरेंद्र शुक्ला, 15 में विनोद साहू, 17 में संस्कार साहू को बूथ अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपकर कार्यकारिणी के विस्तार को कहा गया है।इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष संजू सोनी, प्रचार-प्रसार प्रमुख रंजन सोनी, नवनियुक्त बूथ अध्यक्ष रोहित साहू, राहुल देवांगन, मनीष गुप्ता, आलोक सोनवानी, विकी सोनवानी, लकी जयसवाल, अंशु कसेरा, सागर सिंह, अमन सिंह, साहिल अंसारी, गोलू कसेरा, अक्की साहू, दीपक साहू, बादल साहू, भानु साहू, राहुल साहू, विकास देवांगन, अकाश गुप्ता, संदीप साहू, सुफियान अंसारी, कान्हा सोनी, किशु सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
