samvaad
छत्तीसगढ़

सात दिवसीय स्टेट कैंप हेतु रासेयो स्वयंसेवक अमलेश्वर रवाना


सूरजपुर।राष्ट्रीय सेवा योजना के  राज्य स्तरीय सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर श्री रामचंद्र मिशन आश्रम अमलेश्वर जिला दुर्ग के परिसर में उच्च शिक्षा विभाग एवं पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की संगठन व्यवस्था में आयोजित है। जिसमें संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय से डॉ.अनिल सिन्हा समन्वयक संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा के प्रमुख मार्गदर्शन में व चंद्रभूषण मिश्रा प्रो.एम सी हिमधर जिला संगठक व चैनसाय सिंह के पथ प्रदर्शन से कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र कुमार नायक बसदेई ,रीता गिरी, रितेश  गुप्ता, प्रिश्ता तिर्की व स्वयंसेवक स्वाती कश्यप,सोनिया कुशवाहा ,वेदान्श भगत, रविशंकर टोप्पो, विशाल देवांगन, नवनीत मिन्ज, दीपक यादव,सोनू राजवाड़े,संतोषी प्रधान,अजय यादव,सुनीता साहू, भारती कुर्रे,हृदय सिंह,खुशबू भगत,अजय कुमार,विवेक चौहान, ओलेब्या खाखा,अभय यादव,रीनू साहू,विद्या सिंधी चांदनी,मोहित यादव,सुनैना सत्यनारायण सिंह,विशेष शिविर में शामिल होने के लिए रवाना हुए । जिसका मुख्य थीम ग्रामीण विकास के लिए युवा है शिविर में विभिन्न गतिविधियां शामिल होंगे। जिसमें भारत की विविधता में एकता एवं छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक समृद्धता को प्रदर्शित करती हुई एक सांस्कृतिक रैली भी महादेव घाट एवं रायपुरा में आयोजित की जाएगी।

Leave a Reply