अंबिकापुर। छतीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा 20 फरवरी को रात्रि 9:30 बजे दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस से प्रस्थान कर 21 फरवरी को प्रात: सात बजे रेलवे स्टेशन अंबिकापुर पहुंचेंगे। रेलवे स्टेशन से कार द्वारा सर्किट हाउस पहुंचेंगे। मंत्री कवासी लखमा प्रात: 11 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित उद्योग विभाग की संभागीय समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। इसके पश्चात अपरान्ह 12:30 बजे से सरगुजा संभाग के आबकारी अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। वे अपरान्ह 2:15 बजे सर्किट हाउस अंबिकापुर जाएंगे और अपरान्ह 4 बजे सर्किट हाउस से वाड्रफनगर जिला बलरामपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
Leave a reply
