नबलरामपुर ब कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जनसम्पर्क विभाग द्वारा विकासखण्ड स्तर पर चिन्हांकिंत हाट-बाजारों में सूचना शिविर सह छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा। इस प्रदर्शनी में राज्य सरकार के उपलब्धियों, विकास कार्यांे और योजनाओं को छायाचित्रों एवं आकर्षक सनबोर्ड के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। प्रदर्शनी स्थल पर जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन एवं राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की विस्तृत जानकारी वाले पॉम्पलेट का निःशुल्क वितरण भी किया जायेगा।
