samvaad
छत्तीसगढ़

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सुरक्षा गार्ड रखेंगे निजी एंबुलेंस पर नजर


अंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में संतोषजनक इलाज मुहैया नहीं होने व स्वजन द्वारा रेफर करा शहर के निजी अस्पताल में ले जाने के मामले में शासन ने मेडिकल कॉलेज के डीन को जांच के निर्देश दिए हैं। इसके बाद से अस्पताल प्रशासन द्वारा किसी तरह की कोई लापरवाही न हो इसे लेकर विशेष तैयारी शुरू कर दी है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में निजी एंबुलेंस के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इसके लिए अस्पताल में मुख्य द्वारा पर सुरक्षा गार्ड की ड्यूटी लगाई गई है ताकि बाहरी एंबुलेंस अस्पताल परिसर के अंदर न प्रवेश कर सकंे। अगर बाहरी एंबुलेंस किसी मरीज को लेकर अस्पताल आता है तो इसकी पूरी जानकारी रखी जाएगी। वहीं अस्पताल प्रशासन द्वारा निगरानी बनाए रखने के लिए अस्पताल के मुख्य द्वार पर सुरक्षा कर्मियों के लिए कक्ष बनाए जाएंगे। अगर मरीज के परिजन मरीज को रेफर करा दूसरे अस्पताल ले जाना चाहते हैं तो इसकी पूरी जानकारी रखी जाएगी। मरीज के परिजन क्यों रेफर कराना चाहते हैं] इसकी काउंसलिंग के बाद ही मरीज को ले जाने की व्यवस्था सुनिश्चित हो पाएगी।

Leave a Reply