samvaad
छत्तीसगढ़

ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत] दूसरा गंभीर

। शहर से लगे सरगवां मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की दोपहर ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में स्कूटी सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई] जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलााज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार अजय गिरी पिता रामसूरत गिरी झ्0 वर्ष राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बाबापारा का रहने वाला था। वह गुरुवार को स्कूटी से अपने साथी के साथ राजपुर से अंबिकापुर आ रहा था। रास्ते में अंबिकापुर के समीप सरगवां पेट्रोल पंप के पास अंबिकापुर से प्रतापपुर की ओर जा रहे ट्रक क्रमांक एमएच 2च बीई 7725 ने स्कूटी सवारों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में अजय की मौके पर ही मौत हो गई] जबकि उसके साथी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अपताल में भर्ती कराया गया है। 

Leave a Reply