samvaad
छत्तीसगढ़

पुण्यतिथि पर राजमाता को शहर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

पुण्यतिथि पर राजमाता को शहर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
सूरजपुर। नपा कार्यालय में नपा अध्यक्ष के.के.अग्रवाल,शहर कांग्रेस अध्यक्ष संजय डोसी व ए आई सीसी मेम्बर सुनील अग्रवाल की अगुवाई व नगरीय जनप्रतिनिधियो व पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंह देव को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।उनकी द्वितीय पुण्यतिथि पर राजमाता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण किया गया और मौन धारण कर  उनकी स्मृतियो को याद किया।सरगुजा संभाग में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए नपा अध्यक्ष,शहर अध्यक्ष व सुनील अग्रवाल ने उनसे जुड़ी हुई बातो और उनके कार्यो के साथ पार्टी के लिए किए गए महत्वपूर्ण कार्यो से कार्यकर्ताओ को अवगत करा उनके कार्यकाल को याद किया गया।

Leave a Reply