अंबिकापुर. शराब पीने का आदि युवक ने फांसी लगा ली थी। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गोविन्द पासवान पिता विनोद पासवान उम्र २८ वर्ष सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सोनतरई का रहने वाला था। वह शराब पीने का आदि था। वह ६ फरवरी को शराब के नशे में अज्ञात कारण से फांसी लगा लिया। परिजन ने देखा तो उसे फंदे से उतार कर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाए। यहां चिकित्कों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Leave a reply
