सूरजपुर। जिले में सोमवार को धन खरीदी के अंतिम दिन 19 उपार्जन केंद्रों में 76 किसानों से 278.64 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। इस प्रकार जिले के कुल 50 उपार्जन केंद्र में पंजीकृत 52310 किसानों में से 47331 किसानों से कुल 250976.04 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2021-2022 हेतु जिले में पंजीकृत 52310 किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 1 दिसम्बर प्रारम्भ हुआ था। शासन ने आकस्मिक वर्षा को देखते किसानों के हित में धान खरीदी की अवधि 7 फरवरी तक बढ़ाया गया । जिला खाद्य अधिकारी विजय किरण ने बताया कि अब तक 151696.5 मीट्रिक टन का उठाव कर लिया गया है। शेष बचे धान का समयसीमा में निराकारण कर लिया जाएगा। धान बेचने वाले किसानो के द्वारा शासन प्रशासन द्वारा किए गए खरीदी प्रबंधन की व्यवस्था की सराहना की है । धान खरीदी केंद्र कंदराई के किसान परमिंदर सिंह ने बताया कि टोकन की व्यवस्था, बारदाना की व्यवस्था, खरीदी की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि इस वर्ष धान बिक्री करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई है। इसी तरह नरेंद्र कुमार पटेल गोविंदपुर, श्री मुन्नालाल महंगाई में धान का विक्रय किया। उन्होंने धान खरीदी हेतु की गई व्यवस्थाओं के लिए शासन प्रशासन एवं धान खरीदी समिति के बेहतर प्रबंधन पर संतोष जाहिर किया है।
0 श्रीफल देकर किसानों को किया गया सम्मानित
धान खरीदी केंद्रों में धान विक्रय करने आए किसानों को श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। जिसमें उन्होंने समितियों में धान खरीदी की समुचित व्यवस्था और निर्बाध रूप से धान बिक्री के अपने सुखद अनुभव को साझा किया।
फोटो 72
जिले में 47331 किसानों से खरीदा गया 2,50,976.04 मीट्रिक टन धान 0 धान खरीदी के बेहतर व्यवस्था को किसानों ने सराहा

Leave a reply