samvaad
छत्तीसगढ़

बीती रात हुई बारिश से फिर तालाब बनी वार्ड क्र 17 की सड़क 0 मोहल्लेवासी परेशान


सूरजपुर। सड़क पर जलभराव की समस्या से परेशान वार्ड क्र 17 के लोगो की पूरी बारिश सड़क पर जमा व घरों में घुस रहे घुटनो भर पानी के साथ गुजरी थी। सड़क पर जल भराव से परेशान मोहल्ले के लोग नगर पालिका समेत जिला प्रशासन को भी अपनी इस समस्या से अवगत कराकर पानी निकासी व्यवस्था हेतु समुचित पहल करने के मांग की थी। परंतु इनकी समस्याओ का कोई सार्थक समाधान आज तक नही हुआ। बीती रात हुई झमाझम बारिश से फिर एक बार मोहल्ला तालाब बन गया सड़को पर भरा पानी मोहल्ले के घरों में  घुस गया। वही आने जाने वाले लोगो को सड़क से गुजरने में नाला पार करने का एहसास होता दिखा। ऐसा पहली बार नही हुआ.जरा सी भी बारिश होती है तो यह सड़क तालाब बन जाता है। जिससे मोहल्ले वासी परेशान हो जाते है इस सड़क में चलना मुश्किल हो जाता है। सड़क से बहने वाला बदबूदार पानी से मोहल्ले के लोग परेशान है जो कई तरह के बीमारियो को आमंत्रित कर रहा है मोहल्ले में रहने वालों ने कई बार नगर सरकार सहित जिला प्रशासन से गुहार लगाते थक गए लेकिन आज तक वार्ड वासियो की समस्या दूर नही हो पाई। जरा सी हुई बारिश से सड़क तालाब बना गया। लोगों के घरो में पानी घुस रहा, मिटटी के कच्चे मकान सीपेज से ढहने  की कगार पर पहुंच गया हैं। वार्ड क्रमांक 17 की इस समस्या से आम से खास लोगों सहित सभी वाकिफ है। लेकिन अभी तक समस्या का हल निकालने में नाकाम रहे है। जिससे मोहल्ले के लोगो मे नपा के प्रति खासी नाराजगी है। हालांकि आज एसडीएम की टीम सहित नपा अमला मौके पर पहुँचकर लोगो की समस्या को दूर करने के प्रयास में लगा हुआ है। 

Leave a Reply