सूरजपुर। जिले के ब्लड बैंक में ब्लड की कमी को देखते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने विभागीय बैठक में अधिकारियांे और कर्मचारियों से आहवान किये जाने पर आज सीएमएचओ डॉ आर. एस. सिंह ने जिला पंचायत सीईओ राहुल देव की उपस्थिति में ब्लड डोनेट किया। आज 9 लोगांे ने ब्लड डोनेट किये । सीईओ ने सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। ब्लड की उपलब्धता से निश्चित ही जरूरतमंद लोगों को मदद मिलेगी एवं जिला अस्पताल में स्थापित ब्लड बैंक निश्चित जीवन रक्षक साबित होगा। कलेक्टर ने अधिकारी कर्मचारियों को सहित अन्य लोगों को अधिक से अधिक ब्लड डोनेट करने अपील की है। जिला पंचायत सीईओ ने जिला अस्पताल पहुंचकर ब्लड बैंक की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा ब्लड लेने देने की व्यवस्था व्यवस्थित दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। जिससे जरूरतमंद लोगों को समय पर मदद मिल सके। उन्होंने ओपीडी कक्ष, दवा वितरण कक्ष, मेडिकल प्रमाण पत्र बनाने का कक्ष, डाटा एंट्री ऑपरेटर कक्ष, नेत्र कक्ष,डेंटल कक्ष सहित अन्य कक्षों का निरीक्षण किया तथा सभी डॉक्टर, चिकित्सा स्टाफ को विभिन्न रोगों का इलाज कराने आए मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इस पर विशेष ध्यान रखते हुए चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने निर्देशित किया। उन्होंने ओपीडी कक्ष में इलाज कराने आए मरीजों की पंजी का जांच भी किया। निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ आरएस सिंह, सिविल सर्जन डॉ शशि तिर्की, चिकित्सा स्टाफ सहित अन्य उपस्थित थे।
Leave a reply
